भिवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : साईबर सेल ने “मेरी पुलिस मेरा अभिमान” के तहत बरामद किए 35 लाख रुपए के 112 मोबाईल फोन

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi.भिवाड़ी पुलिस (Bhiwadi Police)  की साईबर सेल (Cyber Cell) ने “मेरी पुलिस मेरा अभिमान” अभियान चलाकर गुम हुए 112 मोबाईल फोन बरामद किया है। साईबर सेल की ओर से बरामद किए गए मोबाईल की कीमत  तकरीबन 35 लाख रुपए है। भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने सोमवार को मोबाइल फोन मालिको को उनके मोबाईल लौटाये।

पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया कि साइबर सैल भिवाड़ी की ओर से “मेरी पुलिस मेरा अभिमान” विशेष अभियान चलाकर वर्ष 2023-24 में गुम हुये मोबाईलों को सर्च करने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी के निर्देशन में विशेष साइबर टीम का गठन किया गया था। साईबर टीम ने गुमशुदा मोबाईलों को मोबाईल सेवा प्रदात्ता कंपनियों से समन्वय स्थापित कर तकनीकी सूचना प्राप्त कर राजस्थान के विभिन्न जिलों के अलावा हरियाणा, यूपी एवं दिल्ली एनसीआर में ट्रेस कर लगभग 35 लाख रुपए के 112 मोबाइल को ट्रेस कर बरामद किया। गुम हुये मोबाइल मालिको को पुलिस अधीक्षक कार्यालय भिवाड़ी बुलाकर  उनके मोबाईल सुपूर्द किया गया तो उनके चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही थी। पुलिस अधीक्षक ने साइबर क्राईम जागरूकता के संबंध में आमजन से अपील करते हुये बताया कि आपके साथ होने वाले साईबर अपराध व फॉड की सुचना तुरंत भिवाड़ी पुलिस के विशेष हेल्पलाईन नम्बर 8764874334 या 1930 पर दें जिससे पीड़ित को तत्काल सहायता उपलब्ध करवायी जा सकें। इसी तरह किसी भी व्यक्ति का मोबाईल गुम या चोरी होने की स्थिति में  सीईआईआर व राज कॉप पोर्टल सिटीजन एप्लिकेशन पर सूचना दर्ज करवा सकते है।
भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुम हुए मोबाईल सुपुर्द करतीं एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी व बरामद किए गए मोबाईल।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487
Read More