अलवर के पूर्व सांसद महंत चांदनाथ योगी की सप्तम् स्मृति दिवस और प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हवन- भंडारा और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कल

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. अलवर (Alwar) के पूर्व सांसद महंत चांदनाथ योगी की सप्तम् स्मृति दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मंगलवार को स्थित तिजारा हनुमान बगीची में हवन भंडारा और स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी ने बताया कि अलवर लोकसभा के पूर्व सांसद पूज्य गुरु ब्रह्मलीन महंत चांदनाथ योगी के सप्तम स्मृति दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में तिजारा स्थित हनुमान बगीची में सुबह हवन – भंडारा व स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से सायं चार बजे तक आयोजित किया जाएगा। विधायक महंत बालक नाथ ने रक्तदान को महादान बताते हुए समस्त श्रद्धालुओं, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर सफल बनाने का आग्रह किया है। कार्यक्रम में अनेक वर्तमान और पूर्व सांसद, मंत्री व  विधायक शामिल होंगे। विधायक महंत बालकनाथ ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान रक्तदान में सहयोग करने वाले समस्त स्वयंसेवकों व सेवा भावी संगठनों को बाबा मस्तनाथ मठ की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487
Read More