मेवाड़ रॉयल क्लब ने पैंथर स्पोर्ट्स क्लब को 69 रन से हराया, रोहित मालवीय की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सके पैंथर स्पोर्ट्स क्लब के बल्लेबाज

SHARE:

Sports@NCRkhabar.com. भिवाड़ी क्रिकेट ग्राउंड (Bhiwandi Cricket Ground) पर खेले गए क्रिकेट मैच में भिवाड़ी मेवाड़ रॉयल्स ने पैंथर स्पोर्ट्स क्लब को 69 रन से हराया। भिवाड़ी क्रिकेट ग्राउंड के संचालक पोरस सिंह और हर्ष शर्मा ने बताया कि मेवाड़ रॉयलस के कप्तान हर्षवर्धन ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 205 रन बना दिये। मेवाड रॉयल्स के बैट्समैन प्रदीप राठौड़ ने 65 व हर्षवर्धन , हरिराम एवं गोविंद ने 30-30 रन का योगदान दिया जबकि पैंथर स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाज विनीत मित्तल ने 3, महावीर ने 2 व डॉक्टर परविंदर और महेश कुमार ने एक-एक विकेट लिये। दूसरी पारी में 206 रन का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी पैंथर स्पोर्ट्स क्लब के बल्लेबाज 18.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 136 रन बना सके और मेवाड़ रॉयल्स ने 69 रन से मैच जीत लिया। मेवाड़ रॉयल्स के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पैंथर स्पोर्ट्स क्लब के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया तथा नियमित अंतराल ओर उनके विकेट गिरते रहे। मेवाड़ रॉयल्स के गेंदबाज रोहित मालवीय ने सर्वाधिक चार विकेट लिया जबकि विकास चौधरी ने 2 और हर्षवर्धन, राजीव शर्मा व ए आर, गोविंद ने एक-एक विकेट लिए। भिवाड़ी क्रिकेट ग्राउंड की ओर से मैन ऑफ द मैच रोहित मालवीय को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया और फाइटर ऑफ़ द मैच विनीत मित्तल बको भी सम्मानित किया गया। भिवाड़ी क्रिकेट ग्राउंड के संचालक में पोरस सिंह ने बताया कि कॉर्पोरेट टूर्नामेंट की अगले माह की जाएगी, जिसमें आठ टीम हिस्सा लेंगी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485
Read More