पैंथर 40प्लस ने क्वालीफाई मैच जीत कर फाइनल में किया प्रवेश

SHARE:

Sports@ncrkhabar.com भिवाड़ी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर चल रहै क्रिकेट टूर्नामेंट में पैंथर 40 प्लस की टीम ने लीजेंड 40 प्लस टीम को हराकर फाईनल में प्रवेश किया है। भिवाड़ी क्रिकेट ग्राउंड के संचालक हर्ष शर्मा ने बताया कि भिवाड़ी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले से पहले मुख्य अतिथि पार्षद अमित नाहटा ने दोनों टीम के खिलाडियों परिचय प्राप्त किया और सभी को अच्छे क्रिकेट खेलने की बधाई दी।  लीजेंड 40प्लस के कप्तान सचिन तंवर ने टॉस जीतकर पैंथर 40 प्लस को पहले बेटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। पैंथर 40 प्लस ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 166 रन बनाये, जिसमें बल्लेबाज एसके कंबोज ने 70, नीतेश वशिष्ठ ने 29, सुनील राजपूत ने 22 व शशि बर्धवाज ने 22 रन बनाए। लीजेंड के गेंदबाज निक्की बंसीवाल और रविंद्र खटाना ने 2-2 विकेट, महेश यादव ने 1 विकेट , दूसरी पारी में लीजेंड 40प्लस ने 19.5ओवर में 5 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी।  इस  दौरान उपस्थित चीफ गेस्ट पार्षद अमित नाहटा , आर पूनिया , डॉक्टर जतिन ,दिनेश चौधरी , संदीप चौधरी , मक्की गुर्जर, सोनू गुर्जर, एसके कंबोज सुनील राजपूत , अशोक पोसवाल, शैलेंद्र गुप्ता, जोगेंद्र सोंधी , ए आर पांडा , अजीत जी , धर्मी, दलबीर सेहरावत , सरीन बंसल, निशांत राणा , रमन सिंह , अशोक, विनय , दलबीर सेहरावत , पवन भड़ाना, निशांत राणा , विवेक सोती, प्रदीप शर्मा, सुनील सोलंकी, रविंद्र खटाना, सुंदर नागर , मानव कंबोज, अनिल, प्रदीप यादव आदी उपस्थित थे।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487
Read More