भारत विकास परिषद की ओर से राज्य स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन, मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर किया स्कूल का नाम रोशन

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी (Modern Public School Bhiwadi) के विद्यार्थियों ने भारत विकास परिषद (Bharat Vikas Parishad) की ओर से झुंझुनूं (Jhunjhunu)  में आयोजित राज्य स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर ना केवल अपने स्कूल बल्कि भिवाड़ी और खैरथल- तिजारा (Khairthal-Tijara) जिले का नाम रोशन किया है। मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी के प्रधानाचार्य पी.के. साजू ने बताया कि भारत विकास परिषद की ओर से झुंझुनू में आयोजित इस प्रतियोगिता में उनके स्कूल के विद्यार्थियों ने द्वितीय चरण की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्र स्तरीय अंतिम चरण की प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया है। प्रधानाचार्य के अनुसार विद्यालय में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के लिए विद्यार्थियों को विधिवत रूप से प्रशिक्षित किया जाता है। विद्यालय लौटने पर विजेता रहे विद्यार्थियों के साथ उनकी संगीत अध्यापिका सुषमा पाठक का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी परिवार की ओर से सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी गई।

 

मॉडर्न पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता मॉडर्न पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी व शिक्षक।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485
Read More