भिवाड़ी में केबल बनाने वाली फैक्ट्री में चोरी, दिवाली की रात फैक्ट्री में घुसे चोरों ने चार-पांच क्विंटल कॉपर वायर किया चोरी, फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. औद्योगिक क्षेत्र स्थित केबल बनाने वाली एक फैक्ट्री में दिवाली की रात चार-पांच चोर घुसकर चार-पांच क्विंटल तांबा चोरी कर ले गए। चोरी की पूरी घटना फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। गुरुग्राम (Gurugram) के साउथ सिटी निवासी राहुल जैन ने भिवाड़ी पुलिस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि रीको औद्योगिक क्षेत्र ( RIICO Industrial Area) के प्लॉट संख्या ई 1224 में उनकी के. एल. जे. पैराफ्लेक्स  इण्डिया लिमिटेड ( K L J Paraflex Limited) स्थित है, जिसमें केबल व कन्डेकर बनाया जाता है। गत 31 अक्टूबर की रात लगभग 11 बजे गार्ड का फोन आया कि कुछ लोग फैक्ट्रीके चोरी की नीयत से घुसे हुए है। सूचना मिलने के बाद वह और उनकी फैक्ट्री के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे में देखा तो 4-5 लोग उनकी फैक्ट्री से सामान उठाकर छत के रास्ते बगल की फैक्ट्री में डाल दिया था। पीड़ित राहुल जैन ने बताया कि उनकी फैक्ट्री से लगभग चार-पांच क्विंटल तांबा चोरी हुआ है। भिवाड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई राम सिंह को सौंपी है।

 

औद्योगिक क्षेत्र स्थित पैराफ्लेक्स फैक्ट्री में चोरी के बाद बिखरा सामान।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 3
Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469
Read More