एनसीसी के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में मॉडर्न पब्लिक स्कूल, भिवाड़ी के कैडेट्स की उत्कृष्ट भागीदारी

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी (Modern Public School) के नेशनल कैडेट्स कोर (NCC) के कैडेट्स ने इटाराणा अलवर में आयोजित दस दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर अनुशासन, टीम वर्क और देशभक्ति का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पी के साजू ने बताया कि दस दिवसीय कैंप का आयोजन एन.सी.सी. के नेतृत्व में किया गया, जिसमें विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों से आए कैडेट्स ने भाग लिया। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, शारीरिक फिटनेस और देशसेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था।
मॉडर्न पब्लिक स्कूल, भिवाड़ी के कैडेट्स ने ना केवल विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, बल्कि अपनी प्रतिभा और अनुशासन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। कैडेट्स ने परेड, ड्रिल, फायरिंग अभ्यास और एडवेंचर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य पी.के. साजू ने कैडेट्स की सराहना करते हुए कहा कि यह अनुभव छात्रों को न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का भी अवसर प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान कैडेट्स को सीखने और अपने कौशल को निखारने का अनमोल अवसर मिला। ए.एन.ओ बाले राठी के नेतृत्व में एन.सी.सी. कैडेट्स ने इस शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

अलवर के इटाराणा में आयोजित नेशनल कैडेट कोर के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते एमपीएस भिवाड़ी के कैडेट्स।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 16
Total Users : 4584326
Views Today : 16
Total views : 4608463
Read More