तिजारा थाना पुलिस ने साईबर ठगों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 9 साईबर ठग गिरफ्तार, एक बाल अपचारी निरुद्ध

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. तिजारा थाना पुलिस ( Tijara Police Station) ने साईबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया है। तिजारा एसएचओ एसआई हनुमान सहाय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि रुपबास अरण्डका व जैरोली की पहाडी के पास एकान्त में 9-10 लडके मोबाईल फोन के जरिये ठगी कर रहे है। सूचना मिलने के बाद एसआई लोकेश कुमार व  सुहैल  के नेतृत्व में दो टीमों का गठन कर मौके पर पुलिस जाब्ता भेजा गया तो  रुपबास अरण्डका व जैरोली की पहाडी पर 10 युवक बैठे हुऐ थे, जो पुलिस को देखर भागने लगे। पुलिस ने घेरा देकर शेखपुर थाना क्षेत्र (Shekhpur Police Station Area) के मिलकपुरी निवासी तस्सली देकर शहरुन व इंजमाम निवासी आमिर निवासी माजरा पिपली, शौकिन निवासी हमीराका, बिलाल व साकिर निवासी बेरला थाना तिजारा, सौकिन निवासी छापर सीकरी थाना सीकरी जिला डीग, तिजारा थाना क्षेत्र के बाघोर निवासी साबिर व बेरला निवासी इरफान को गिरफ्तार किया जबकि एक बाल अपचारी को निरुद्ध कर उनकी पृथक पृथक-तलाशी लेकर मोबाईल चैक किये गये। आरोपियों ने अपने मोबाईल में बिजनेस वाट्सअप एकाउन्ट बना हुआ है। किसी ने डयरी मिल्क चोकलेट कम्पनी व नटराज कम्पनी डीपी लगाकर जॉब पोर्टल नाम से वाटसअप से बना रखा है। व्हाट्सएप के चैट को चैक किया गया तो बहुत से मोबाईल नम्बर से चैट किया हुआ है।

जॉब दिलाने के नाम पर  करते थे ठगी

एसएचओ ने बताया कि आरोपी नटराज पैंसिल की पेंकिग की जॉब दिलाने व डेयरी मिल्क चॉकलेट कम्पनी के एमडी बनकर लोगो को चोकेलट पैक करने नाम पर घर पर बैठे कमाई कराने की नाम पर ठगी करते है। इसके अलावा टाँय इलेक्टोनिक बच्चों की कार, मोटरसाईकिल देने के लिए बुकिंग करने की ऐड देकर लालच दे रखा तथा उक्त इलेक्ट्रोनिक खिलौने बेचने के लालच देते हुए काफी नम्बरों पर क्युआर कोड स्कैनर भेज रखे हुए एवं विभिन्न वाटसप नम्बरों पर चैट की हुई है। आरोपियों ने बहुत से लोगो को प्रधान मन्त्री फ्री रिचार्ज योजना के तहत फर्जी लिंक भेजकर धोखाधडी की है। इनके मोबाईल की गैलरी चैक की गई तो उसमें काफी सारे क्युआर कोड व टॉय इलैक्टोनिक बच्चों की कार, मोटरसाईकिल इत्यादि के फोटो है तथा इन्होंने लोगो को 650 व 550 रुपये क्युआर कार्ड भेजे कर रजिस्ट्रेशन शुल्क मांग रखा है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य वारदातों के खुलने की संभावना है।
तिजारा थाना पुलिस की गिरफ्त में साईबर ठगी के आरोपी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 2 7 1
Users Today : 29
Total Users : 4572712
Views Today : 35
Total views : 4592234
Read More