एम.पी.एस. में स्काउट और गाइड्स, कब और बुलबुल के पांच दिवसीय शिविर का समापन, विद्यार्थियों ने कठिन परिस्थितियों में टीम वर्क व समस्या के समाधान की सीखी कला

SHARE:

Education@ncrkhabar.com/Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी (Modern Public School)  में आयोजित पांच दिवसीय स्काउट और गाइड, कब और बुलबुल के शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ हुआ।
कार्यक्रम के दौरान स्काउट और गाइड्स के नेतृत्व में फायर ड्रिल, प्राथमिक चिकित्सा, और आपदा प्रबंधन जैसे प्रदर्शन किए गए, जो उनकी मेहनत और प्रशिक्षण का प्रमाण थे।
प्रधानाचार्य श्री पी.के. साजू ने अपने संबोधन में छात्रों को बधाई देते हुए कहा, कि इस प्रकार के शिविर बच्चों के मानसिक, शारीरिक और सामाजिक विकास में सहायक होते हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहयोग, और जीवन उपयोगी कौशल का विकास करना था।
पांच दिवसीय शिविर के दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, कैंप निर्माण, प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग, तंबू लगाना और रात्रि चौकसी प्रमुख थे। इसके साथ ही छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया। छात्रों ने कठिन परिस्थितियों में टीम वर्क और समस्या समाधान की कला सीखी। कार्यक्रम में स्कूल के अध्यापक जितेंद्र त्यागी, प्रताप सिंह बिष्ट, प्रेम यादव, निशा यादव आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय शिविर के समापन के अवसर पर उपस्थित कैडेट्स व प्रिंसिपल पी के साजू।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487
Read More