सेंट जेवियर स्कूल में शारीरिक शिक्षक जे.एस. राजपूत को सेवानिवृत्त पर स्कूल प्रबंधन ने दी भावभीनी विदाई

SHARE:

Education@ncrkhabar.com. सेंट जेवियर स्कूल, भिवाड़ी ( St. Xaviour  School Bhiwadi) में।शनिवार को आयोजित कार्यक्रमके सेवानिवृत शारीरिक शिक्षक जे. एस. राजपूत को सम्मानित कर विदाई दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सोबिन के. थॉमस ने जे. एस. राजपूत द्वारा विद्यालय प्रबंधन के अन्य क्रियाकलाप में दिए गए सहयोग व गत 27 वर्षों से विद्यार्थियों में फुटबॉल के कौशल को उभारने और जिला स्तर व राज्य स्तर पर किए गए श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को खेलकूद सहित अन्य शारीरिक गतिविधियाँ करवाने तथा अच्छा एथलीट बनाने तथा स्वास्थ्य सुरक्षा जैसी जानकारी देने के लिए सराहा। संगीत वर्ग ने विदाई गीत के द्वारा सम्पूर्ण प्रांगण को हर्ष और विषाद के मिश्रित भावों से भर दिया।शारीरिक शिक्षक जे. एस. राजपूत ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहने व समय पालन के महत्व को बताते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत की सलाह दी। इस विदाई की वेला पर सीमा अग्रवाल ने अपनी कविता से सबके नयन सजल कर दिए। नन्हे मुन्हे विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थी हर्ष शर्मा ने अपने शब्दों में शारीरिक शिक्षक के प्रति सम्मान व आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन अवंतिका मिश्रा ने किया।

सेंट जेवियर स्कूल के शारीरिक शिक्षक जे. एस. राजपूत को सेवानिवृत्त पर स्मृति चिन्ह भेंट करते प्रिंसिपल फादर सोबिन के. थॉमस।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485
Read More