
NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे की अशियाना तरंग सोसायटी (Ashiana Tarang Society) में आयोजित इंटर-अशियाना क्रिसमस और नववर्ष समारोह ( Christmas & New Year Celebration) में रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। अशियाना ग्रुप के मैनेजर बृज शुक्ला और कुसुम धायल ने बताया कि अशियाना आंगन, अशियाना टाउन, अशियाना तरंग सहित अन्य परियोजनाओं के बड़ी संख्या में बच्चे और निवासी इस समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में बच्चों और बड़ों के लिए ड्राइंग और आर्ट प्रदर्शनी, नृत्य प्रतियोगिताएं और मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। सांता क्लॉज के आगमन ने बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। जादू का शो भी सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। अशियाना ग्रुप के मैनेजर बृज शुक्ला व कुसुम धायल ने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से ना केवल त्योहारों का जश्न मनाया गया बल्कि अशियाना परिवार के बीच एकता और आपसी प्रेम का भी संदेश दिया गया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी प्रतिभागियों, निवासियों और टीम के सदस्यों का आभार व्यक्त किया।







Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469



