भिवाड़ी पंजाबी समाज ने मनाया शहीदी दिवस, गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की शहादत को किया नमन

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi.पंजाबी सभा सोसायटी भिवाड़ी (Punjabi Sabha Society) ने गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों की शहादत को नमन करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। पंजाबी भवन की निर्माण भूमि पर दीप जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पंजाबी समाज के सदस्यों ने एक साथ मिलकर फ्रेंडली क्रिकेट मैच भी खेला, जिसके माध्यम से उन्होंने आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दिया। पंजाबी सभा सोसायटी भिवाड़ी के अध्यक्ष संजय लांबा ने बताया कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंजाबी समाज खैरथल-तिजारा के जिला अध्यक्ष कपिल शर्मा, हेमंत भुगड़ा  व पंजाबी समाज किशनगढ़बॉस के अध्यक्ष दीपक बरेजा, वीएचपी जिलाध्यक्ष व उद्योगपति अनिल रोघा व पूर्व पार्षद जसपाल सिंह भिवाड़ी आए, जिनका पंजाबी समाज के वरिष्ठ सदस्य अशोक वासुदेव, विपल कपूर, संजय गुलाटी, बी के नागपाल, रोशन मेंहदीरत्ता, रणवीर चावला, संजय कालरा व एसपी कपाही ने शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। पंजाबी सभा के जिला अध्यक्ष कपिल शर्मा ने पंजाबी सभा सोसायटी के अध्यक्ष संजय लाम्बा और उनकी टीम को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई दी और जल्द ही पंजाबी भवन के निर्माण की कामना की। इस दौरान सभी लोगों ने मिलकर आने वाले लोहड़ी और मकर संक्रांति के त्योहार को धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर पंजाबी समाज, भिवाड़ी के सचिव हर्ष नागपाल, कोषाध्यक्ष मनीष लांबा, सह सचिव अमित कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने मिलकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को याद किया।

क्रिकेट मैच खेलकर दिया भाईचारे का संदेश
इस मौके पर पंजाबी समाज खैरथल और भिवाड़ी की क्रिकेट टीमों के बीच 20-20 ओवर का फ्रेंडली मैच खेला गया, जिसमें भिवाड़ी की टीम ने 57 रनों से जीत हासिल की। भिवाड़ी की टीम ने 20 ओवर में एक विकेट खोकर 221 रन बनाया जबकि खैरथल की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 164 रन बना सकी। इस मैच के दौरान सभी खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए भोजन और जलपान की व्यवस्था की गई थी।
गुरु गोविंद सिंह के साहिबजादों के शहीदी दिवस पर दीप जलाकर नमन करते पंजाबी सभा सोसायटी भिवाड़ी के अध्यक्ष संजय लांबा व अन्य गणमान्य लोग।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 244
Total Users : 4584302
Views Today : 321
Total views : 4608437
Read More