
NCRkhabar@Bhiwadi.कस्बे में प्रदूषण से जूझ रहे लोगों को वर्षा से राहत मिली है और वायु गुणवत्ता (Air Quality) में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। वर्षा से पहले भिवाड़ी में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा था, जिससे लोगों को स्वच्छ वायु में साँस लेने में दिक्कत हो रही थी। कस्बे में रविवार को सर्द हवाओं से लोगों का बुरा हाल रहा और लोग सर्दी से बचाव के उपाय करते दिखाई दिए। दो दिन पूर्व हुई वर्षा व ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी फसल को काफी नुकसान हुआ है। वहीं वर्षा ने वायु को शुद्ध करने के अहम भूमिका निभाई है और वर्षा के पानी ने हवा में मौजूद प्रदूषक कणों को धोकर हवा को साफ किया है। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक में भारी सुधार हुआ है और शहरवासियों को सांस लेने में आसानी हुई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, रविवार को भिवाड़ी का औसत एक्यूआई 66 दर्ज किया गया, जो कि मध्यम श्रेणी में आता है। रीको औद्योगिक क्षेत्र व वसुंधरा नगर में स्थापित एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम का वायु गुणवत्ता सूचकांक क्रमशः 78 व 55 दर्ज किया जबकि गत शुक्रवार को एक्यूआई 247 व 188 रहा था।






Users Today : 246
Total Users : 4584304
Views Today : 323
Total views : 4608439



