
NCRkhabar@Bhiwadi. जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने खैरथल-तिजारा जिला सचिवालय में आयोजित बैठक में पीएम सूर्य घर योजना को व्यापक रूप से प्रचारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों से इस योजना को सफल बनाने के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। बैठक में जल जीवन मिशन, बिजली आपूर्ति, सड़क निर्माण और सड़क सुरक्षा जैसे अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। जिला कलेक्टर ने जल जीवन मिशन, बिजली विभाग के लिए ट्रांसफार्मर की उपलब्धता, सड़क निर्माण कार्य, मौसमी बीमारी, संपर्क पोर्टल पर परिवादों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की जानकारी लेकर ग्रामीण ब्लॉकों में रोस्टर के अनुसार बिजली उपलब्ध कराने की निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क बनाने/रिपेयर करने की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एक जनवरी से शुरू होगा सड़क सुरक्षा माह

Users Today : 16
Total Users : 4584326
Views Today : 16
Total views : 4608463



