
NCRkhabar@Bhiwadi. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (Road Safety Month) के तहत श्री सीमेंट लिमिटेड, खुशखेड़ा (Shree Cement Ltd.) में आयोजित एक विशेष कार्यशाला में सैकड़ों लोगों को सड़क सुरक्षा के गुर सिखाए गए। इस कार्यक्रम का आयोजन परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग और श्री सीमेंट लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला में कंपनी के वाहन चालकों, श्रमिकों और स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व पर विस्तार से बताया गया। विशेषज्ञों ने पैदल यात्रियों, दोपहिया वाहन चालकों और चार पहिया वाहन चालकों के लिए अलग-अलग सुरक्षा टिप्स दिए। इसमें ज़ेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग, ट्रैफिक सिग्नल का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, और तेज गति से वाहन चलाने से बचने जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया। इस अवसर श्री सीमेंट के अतिरिक्त महाप्रबंधक डी के यादव सहित कंपनी के अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में ट्रक चालक उपस्थित थे।

गुड समैरिटन कानून पर भी चर्चा
भिवाड़ी टोल प्लाजा पर चलाया जागरूकता अभियान






Users Today : 244
Total Users : 4584302
Views Today : 321
Total views : 4608437



