फैक्ट्री कर्मचारी के साथ धोखाधड़ी, एटीएम बदलकर खाते से निकाले 47,500 रुपए

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के मंशा चौक स्थित आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के एटीएम बूथ पर एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। खिजुरिवास टोल प्लाजा के पास स्थित एवलोन रेसिडेंसी निवासी नित्यानंद साहू ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र स्थित जैकवार फैक्ट्री में काम करते हैं और उनका नीलम चौक स्थित एचडीएफसी बैंक में खाता है। नित्यानंद रविवार को दोपहर में एटीएम (ATM) से पैसे निकालने गए थे और जब वे एटीएम बूथ में अपना कार्ड डाल रहे थे, तब पीछे खड़े दो अज्ञात युवकों ने उनकी पिन संख्या देख ली और एटीएम मशीन में छेड़छाड़ की। इसके कारण मशीन की स्क्रीन धुंधली हो गई। युवकों ने मदद का बहाना बनाकर नित्यानंद का एटीएम कार्ड बदल लिया और उनके खाते से तीन बार में कुल 47,500 रुपये निकाल लिए। नित्यानंद को जब अपने मोबाइल पर धन निकासी के मैसेज आए, तब उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया और साईबर सेल भिवाड़ी (Cyber Cell) को मामले की जानकारी दी। यहां बता दें कि अधिकतर एटीएम बूथ पर गार्ड नहीं रहते हैं, जिससे एटीएम कार्ड बदलकर रुपए निकालने की वारदात करके अपराधी भागने में कामयाब हो जाते हैं। वहीं भिवाड़ी पुलिस जिला मुख्यालय होने के बावजूद साईबर क्राईम के मामले आए दिन हो रहे हैं लेकिन पुलिस उसे रोकने में विफल रहती है।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 10
Total Users : 4584320
Views Today : 10
Total views : 4608457
Read More