
NCRkhabar@Bhiwadi .खैरथल थाना पुलिस (Khairthal Police) ने अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक कम्प्रेशर मशीन भी जब्त की है। खैरथल एसएचओ एसआई दिनेश कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम गिरवास गांव की पहाड़ी पर पहुंची, जहां अवैध खनन का काम जोरों पर था। मौके पर चार ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक कम्प्रेशर मशीन का उपयोग कर पहाड़ी से अवैध रूप से चेजा पत्थर का खनन किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से दीपचंद, परमानंद, हेतराम और सुबेसिंह को गिरफ्तार किया। ये सभी खैरथल थाना क्षेत्र के गिरवास बावरिया गांव के रहने वाले हैं। सूचना मिलने पर खनिज विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। खनिकार्यदेशक प्रथम पदमसिंह ने बताया कि उक्त स्थान पर खनन की कोई अनुमति नहीं थी। खनिज विभाग ने मौका पंचनामा तैयार कर लिया है।






Users Today : 19
Total Users : 4584329
Views Today : 20
Total views : 4608467



