
NCRkhabar@Bhiwadi. चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र (Chopanki Industrial Area) में स्थित सेंट पॉलिमर्स फैक्ट्री में गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने डकैती की नीयत से गार्ड पर चाकू से हमला किया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू, लोहा काटने का कटर व अन्य सामान बरामद किया है।
भिवाड़ी एएसपी अतुल साहू (Atul Sahu, ASP Bhosadi) ने बताया कि गत छह जनवरी की रात करीब साढ़े आठ से नौ के बीच भुड़ली औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सेंट पॉलिमर्स फैक्ट्री में दीवार फांदकर घुसे पांच-छह बदमाशों ने गार्ड यूपी के उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के माधवगंज हाल सेंट पॉलिमर्स फैक्ट्री भुड़ली निवासी नरेंद्र बहादुर की छाती तथा जाँघ पर चाकू से वार कर दिया था, जिसकी अगले दिन दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। चौपानकी थाना पुलिस ने पर्चा बयान पर मामला दर्ज कर लिया। भिवाड़ी एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी (IPS Jyeshtha Maitreyi) ने आरोपियों को पकड़ने के लिए चौपानकी, भिवाड़ी व भिवाड़ी फेज थर्ड एसएचओ एवं जिला स्पेशल टीम प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस टीमों ने घटनास्थल के आस पास, औद्योगिक क्षेत्र चौपानकी एवं थाना भिवाड़ी व भिवाड़ी फेज तृतीय मे लगे सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज चेक कर संदिग्ध आरोपियों को चिन्हित किया। पुलिस ने मुखीबिर की मदद से मुख्य आरोपी अकरम निवासी दोंगड़ा थाना किशनगढ बास जिला खैरथल तिजारा हाल चौधरी होटल के पीछे घटाल भिवाड़ी, मनोज निवासी खेड़िया रफातपुर थाना हथरौली जिला अलीगढ यूपी हाल किरायेदार गांव खोहरी थाना तावडू, अरूण निवासी आलदोका जिला नूँह हाल वाल्मिकि बस्ती घटाल भिवाड़ी, दीपक निवासी नरतुमपुर औरेया बिहार हाल पप्पू कॉलोनी घटाल, राहुल गुप्ता निवासी विक्रमजोत बस्ती यूपी हाल बिलासपुर एवं आसू उर्फ आशीष निवासी मांझी जिला छपरा बिहार हाल फूलबाग चौक भिवाड़ी को पकड़कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
– गार्ड की हत्या करने वाले सभी आरोपी एक गैंग के सदस्य हैं जो बंद फैक्ट्रियों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातें करते हैं। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इन्होंने पहले भी ऐसी कितनी वारदातें की हैं।
– अतुल साहू, एएसपी भिवाड़ी।






Views: 614
Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427



