

NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी में रविवार को विकसित राजस्थान थीम पर कला महोत्सव का आयोजन किया गया। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने अपनी कला और संस्कृति के रंगों से सबका दिल जीत लिया। मरुस्थलीय राजस्थान की समृद्ध विरासत को जीवंत करते हुए बच्चों ने अपनी मोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने राजस्थानी लोक नृत्यों, संगीत और चित्रकला के माध्यम से राजस्थानी संस्कृति की झलक पेश की। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान बच्चों के लिए प्रोत्साहन का काम करेगा और उन्हें अपनी कला को और निखारने के लिए प्रेरित करेगा। भिवाड़ी में आयोजित यह कला महोत्सव एक सफल आयोजन रहा। इसने स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम का संचालन सेंट जेवियर स्कूल के शिक्षक प्रशांत पिपलानी ने किया।








Users Today : 243
Total Users : 4584301
Views Today : 320
Total views : 4608436



