श्रीराम पिस्टन्स एन्ड रिंग्स लिमिटेड में फायर सेफ्टी कार्यक्रम का आयोजन, कर्मचारियों को दी अग्नि सुरक्षा की जानकारी

SHARE:

Business@NCRkhabar.com. पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड (Shriram Pistons + Rings Limited) में एमएमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर (MSME Technology Centre) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। एमएसएमई टेक्नोलॉजी भिवाड़ी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली फायर सेफ्टी से सेवानिवृत्त बिहारी लाल चौहान ने कर्मचारियों को अग्नि सुरक्षा के बारे में प्रशिक्षण दिया। उन्होंने सेफ्टी का महत्व  बताते हुए कहा कि अग्नि सुरक्षा ना केवल व्यक्तिगत बल्कि कंपनी के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सेफ्टी प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य वातावरण बनाने के लिए प्रेरित किया। कंपनी के सुरक्षा विभागाध्यक्ष अमित गौड़ ने कहा कि “सुरक्षा हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह ना केवल कंपनी की सफलता बल्कि हमारे व्यक्तिगत जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण है। हमें हमेशा सुरक्षित कार्य करने का प्रयास करना चाहिए।” उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कंपनी के 60 कर्मचारियों ने भाग लिया। एमएसएमई टेक्नोलॉजी भिवाड़ी के कमल गौड़ भी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कंपनी के इस प्रयास की सराहना की और सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित करने पर बल दिया।

पथरेड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित श्रीराम पिस्टन्स एंड रिंग्स लिमिटेड में आयोजित अग्नि सुरक्षा कार्यशाला में उपस्थित अग्नि सुरक्षा विशेषज्ञ व कर्मचारी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 36
Total Users : 4584346
Views Today : 37
Total views : 4608484
Read More