
NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी-अलवर स्टेट हाईवे (Bhiwadi-Alwar State Highway) पर करमपुर में स्थित सूरज स्कूल (Suraj School) में रविवार को शीतकालीन मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि टपूकड़ा नगर पालिका चेयरमैन पूजा गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर मेले का उदघाटन किया। सूरज स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश भाटिया ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। मेले में बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्कूल परिसर में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले, डांस और सिंगिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अलावा, बच्चों के उत्साह को देखते हुए लकी ड्रा का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूजा गर्ग, चेयरपर्सन टपूकड़ा नगर पालिका चेयरमैन पूजा गर्ग, इंसेक्टिसाइड इंडिया लिमिटेड के मैनेजर घनश्याम सिंह और सुरेंद्र यादव ने कार्यक्रम की खूब सराहना की। यह मेला बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव रहा जहां उन्होंने खूब मस्ती की और नई चीजें सीखी।



Views: 1,134
Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487



