गुरुग्राम के काउंटर मैग्नेट शहर के रूप में भिवाड़ी का होगा विकास, जलभराव की समस्या का होगा समाधान

SHARE:

NCRkhabar.com. भिवाड़ी (Bhiwadi) को देश का सबसे सुव्यवस्थित औद्योगिक शहर बनाने के लिए राजस्थान सरकार (Govt. Of Rajasthan) ने कमर कस ली है। मुख्य सचिव सुधांश पंत ने भिवाड़ी एकीकृत विकास प्राधिकरण (BIIDA) की समीक्षा बैठक में इस बात पर जोर दिया कि भिवाड़ी को गुरुग्राम (Gurugram) का काउंटर मैग्नेट शहर (Counter Magnet City) बनाया जाए। भिवाड़ी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का हिस्सा है, जिसके कारण यह निवेशकों के लिए एक आकर्षक स्थान बन गया है। भिवाड़ी में पहले से ही कई बड़ी औद्योगिक इकाइयाँ हैं और इसे और विकसित करने की योजना है। भिवाड़ी में विकास की अपार संभावनाएं हैं। सरकार के प्रयासों से यह शहर जल्द ही एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र बन सकता है। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव अजिताभ शर्मा, नगरीय विकास विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया, जिला कलक्टर खैरथल तिजारा किशोर कुमार, पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी, बीडा सीईओ अतुल प्रकाश, रीको यूनिट प्रथम के सीनियर आरएम जी के शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी

अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कन्वेंशन सेंटर का होगा निर्माण
 भिवाड़ी में एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कन्वेंशन सेंटर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा, वर्ल्ड क्लास जू, खेल स्टेडियम और ट्रांसपोर्ट नगर जैसी परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है।
 जलभराव समस्या का समाधान
भिवाड़ी में जलभराव की समस्या काफी पुरानी है, जिसे दूर करने के लिए एक ड्रेनेज मास्टर प्लान तैयार किया गया है। पहले चरण के लिए 50 करोड़ रुपये के कार्यों की निविदा जारी की जा चुकी है।
 शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का लक्ष्य
भिवाड़ी को देश का पहला शत प्रतिशत डिजिटलाइज्ड लैंड रिकॉर्ड वाला शहर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे भूमि रिकॉर्ड में पारदर्शिता आएगी और आम जनता को सेवाएं समय पर मिलेंगी। भिवाड़ी में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य एनसीआर क्षेत्र में निवेश को आकर्षित करना है।

क्या होता है काउंटर मैग्नेट सिटी

काउंटर मैग्नेट सिटी महानगरीय क्षेत्र पर मौजूदा बढ़े हुए दबाव को कम करने में एक विकल्प के रूप में कार्य करता है । यह शहर के भीतर बेहतर सामाजिक और भौतिक बुनियादी ढांचे के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों के लिए एक क्षेत्रीय संपर्क भी बनाता है। भिवाड़ी को काउंटर मैग्नेट क्षेत्र बनने के बाद कई तरह के फायदे होंगे। इससे आधारभूत विकास की परियोजनाओं की डीपीआर बनाने का खर्च एनसीआर प्लानिंग बोर्ड से मिलेगा। सस्ते ब्याज पर इन परियोजनाओं के लिए ऋण भी मिलेगा। साथ ही इनके क्रियान्वन में तकनीकि सहायता भी बोर्ड से मिल पाएगी। शहर के लिए पेयजल, स्वच्छता, सड़क और सीवरेज सहित अन्य आधारभूत विकास के लिए भी आसानी से पैसा उपलब्ध हो जाएगा। इससे भिवाड़ी के लोगों का जीवन ज्यादा सुखद और आरामदायक हो जाएगा। बशर्ते सरकार लगातार परियोजनाएं बनाए और एनसीआर से मिले इस मौके का फायदा उठाए।

तीव्र गति से होगा औद्योगिक विकास

दिल्ली के आसपास नोएडा व गुरुग्राम जिस तरह से विकसित हुए हैं। उसी तरह से भिवाड़ी भी विकसित शहर बनकर तैयार होगा। कांउटर मैग्नेट एरिया बनने के बाद रोजगार और व्यवसाय के अवसर लगातार बढ़ेंगे। शहर में बाहर से भी निवेश के रास्ते खुल जाएंगे। नौकरियों के बम्पर अवसर होने से शहर की तरफ लोगों का माइग्रेशन होगा। भिवाड़ी दिल्ली व गुरुग्राम के निकट है, इसलिए काउंटर मैगनेट सिटी बनने से सिर्फ रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि एज्युकेशन इंडस्ट्रीज और इंडस्ट्रियल डवलपमेंट को भी बढावा मिलेगा। इससे शहर का सर्वांगीण विकास होगा जिसका फायदा आम लोगों को मिलेगा।

भिवाड़ी इंटीग्रेटेड डवलपमेंट अथॉरिटी की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते मुख्य सचिव सुधांश पंत व उपस्थित अधिकारी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

1 5 3 8 4 4
Users Today : 58
Total Users : 153844
Views Today : 107
Views This Year : 70661
Total views : 243081
Read More