भिवाड़ी में अवैध रूप से गांजा बेचने का आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा व बाईक जब्त

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस (Bhiwadi Phase III Police Station) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गांजा बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 किलो 600 ग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। भिवाड़ी फेज थर्ड एसएचओ सत्यनारायण ने बताया कि गत शुक्रवार को मुखबिर से  सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा लेकर सांथलका औद्योगिक क्षेत्र से सेंट गोबेन फैक्ट्री की ओर आ रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सेंट गोबेन फैक्ट्री के पास गोधान चौक पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को एक मोटरसाइकिल के साथ देखा गया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 4 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ,।जिसकी बाजार में कीमत तकरीबन तीन लाख रुपए है। पुलिस ने आरोपी की पहचान बिहार (Bihar) के सीवान (Siwan) जिले के गौरया कोठी थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव रहने वाले बृजेश पुत्र लालबाबू के रूप में की है। फिलहाल बृजेश सांथलका की हंसराज कॉलोनी में रहता था। पुलिस के अनुसार बृजेश काफी समय से गांजे का कारोबार कर रहा था और भिवाड़ी क्षेत्र में गांजा की सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की भिवाड़ी थाना एसएचओ को सौंपी गई है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बृजेश गांजा कहां से लाता था और वह किन लोगों को गांजा बेचता था। पुलिस का मानना है कि इस गिरफ्तारी से भिवाड़ी क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगेगा।

 

भिवाड़ी फेज थर्ड पुलिस की गिरफ्त में अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने का आरोपी।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485
Read More