
NCRkhbaar@Bhiwadi.नाहटा फाउंडेशन (Nahata Foundation) की ओर से आगामी दो फरवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अलवर बाईपास स्थित वेदांता फार्म में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में भिवाड़ी (Bhiwadi) अलवर (Alwar), इशरोदा और नारनौल (Alwar) के आठ जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। औद्योगिक क्षेत्र स्थित आदिनीव इंटरनेशनल में रविवार को आयोजित बैठक में फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने वर-वधु और उनके परिजनों से मुलाकात की और उनकी सभी शंकाओं का समाधान किया। पार्षद अमित नाहटा ने बताया कि बारात बैंड बाजे व डीजे के साथ कजारिया ग्रीन सोसायटी से रवाना होकर वेदांता फार्म पहुंचेगी।
नाहटा फाउंडेशन की अध्यक्ष रितिभा नाहाटा ने बताया कि इस सम्मेलन में नवविवाहित जोड़ों को डबल बेड, टीवी, गद्दे, स्टील के बर्तन आदि 51 आवश्यक वस्तुएं शगुन के रूप में दी जाएंगी। इसके साथ ही वर-वधु के शादी के जोड़े भी फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध करवाए जाएंगे। यह सामूहिक विवाह सम्मेलन ना केवल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित होगा बल्कि समाज में एकता और भाईचारे का भी प्रतीक बनेगा। बैठक में नाहटा फाउंडेशन अध्यक्ष रितिभा नाहाटा सचिव सुरेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष सौम्या श्री, समाजसेवी राजवीर दायमा , नगर परिषद के वार्ड 2 से पार्षद अमित नाहाटा, राकेश देहडू,पर्वत सिंह,सौम्यो रंजन,संजय शर्मा,सरिता श्रीवास्तव,सुनील योगी सहित वर-वधु पक्ष के परिवारजन भी उपस्थित थे।








Views: 482
Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469



