एम.पी.एस. में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन, विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के चारों सदनों-आरोहण, पंकज, शौर्य और उद्यम -के प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियां के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह का आरंभ विद्यालय की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तापती चटर्जी और प्रधानाचार्य पी.के. साजू ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पी.के. साजू ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थी ना सिर्फ अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानते हैं बल्कि इन प्रतियोगिताओं द्वारा उनमें आपसी सहयोग और कुछ नया करने की इच्छा शक्ति का संचार होता है। अपने प्रेरणादायक संबोधन में प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और अनुशासन का महत्व भी बताया। इसके पश्चात नृत्य, वादविवाद, भाषण, चित्रकला, खेलकूद आदि प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उद्यम सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन घोषित करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर बोलते हुए विद्यालय की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तापती चटर्जी ने विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियां पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में विद्यालय की सीनियर विंग की हेडमिस्ट्रेस आशा बोस, सीनियर सेकेंडरी विंग की डिप्टी हेडमिस्ट्रेस आभा शर्मा एवं विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाएं उपस्थित थे।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 1
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447
Read More