मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पी. के. साजू को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ प्रिंसिपल अवार्ड’

SHARE:

Education@NCRkhabar.com. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी (Modern Public School) के प्रधानाचार्य पी.के. साजू को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठित ‘सर्वश्रेष्ठ प्रिंसिपल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें भारत स्कूल समिट 2025 में प्रदान किया गया, जो कि नई दिल्ली के भारती विद्यापीठ में आयोजित किया गया था। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री सलमान खुर्शीद ने उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया। प्रिंसिपल पी. के. साजू की यह उपलब्धि न केवल उनके लिए गर्व की बात है, बल्कि यह शिक्षा जगत के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

शिक्षा के क्षेत्र में अपने नवाचार, गुणवत्ता और नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं प्रिंसिपल पी. के. साजू
मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पी. के. साजू शिक्षा के क्षेत्र में अपने नवाचार, गुणवत्ता और नेतृत्व के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी के विद्यार्थियों को आधुनिक एवं समग्र शिक्षा प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।
सम्मान समारोह में बोलते हुए पी. के. साजू ने कहा कि यह पुरस्कार उनकी टीम के निरंतर मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमेशा कार्य किया है और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने अपने सभी शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस सफर में उनका साथ दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पुरस्कार उन्हें और बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करेगा।

शिक्षा जगत के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ भारत स्कूल समिट

भारत स्कूल समिट (Bharat School Summit) 2025 शिक्षा जगत के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। इसमें देश भर के शिक्षाविदों एवं प्रधानाचार्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में नए विचारों, डिजिटल लर्निंग, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और छात्रों के समग्र विकास पर गहन चर्चा की गई। इस समिट में प्रिंसिपल पी के साजू को ‘सर्वश्रेष्ठ प्रिंसिपल अवार्ड’ से सम्मानित किया जाना मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी के लिए गर्व की बात है। साजू की इस उपलब्धि पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी परिवार की ओर से उन्हें बधाई दी गई है। उनकी यह उपलब्धि शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायक है और यह दिखाती है कि यदि सच्ची लगन और मेहनत से काम किया जाए तो किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल पी के साजू को सर्वश्रेष्ठ प्रिंसिपल का अवॉर्ड देते पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 16
Total Users : 4584326
Views Today : 16
Total views : 4608463
Read More