हिलव्यू गार्डन सोसायटी में खेल सुविधाओं का विस्तार, सोसायटी में बनाए गए बास्केटबॉल व बैडमिंटन कोर्ट का आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया उदघाटन

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के थड़ा गांव स्थित हिलव्यू गार्डन सोसायटी (Hillview Garden Society) में बनाए गए बैडमिंटन (Badminton) व बास्केटबॉल कोर्ट (Basket ball) का उदघाटन रविवार को हिल व्यू गार्डन रेजीडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए के महासचिव धर्मेन्द्र कुमार, राहुल गुप्ता, बृजेंद्र पुष्करणा, रमेश भट्ट, हरिश भट्ट, राजेन्द्र कालरा, ओम सिंह चौहान, संजय धीमान, अजय परासर, प्रदीप पांडे, शीला चौहान, अनुराग गुप्ता, अजमेर सिंह, त्रिपुरारी तिवारी, अशोक, दिनेश, अजय, हरमिंदर, हरीश श्रीवास्तव और कई अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे।
नई खेल सुविधाओं के उदघाटन से सोसाइटी के निवासियों में उत्साह का माहौल है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी अब अपने पसंदीदा खेल का आनंद ले सकेंगे और स्वस्थ जीवनशैली अपना सकेंगे। हिल व्यू गार्डन आरडब्ल्यूए महासचिव धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि सोसाइटी में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए निवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी इस तरह के और विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खेल न केवल मनोरंजन का साधन हैं, बल्कि यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी हैं। हिल व्यू गार्डन आरडब्ल्यूए का यह प्रयास निश्चित रूप से सोसाइटी के निवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।
कैप्शन- कस्बे के थड़ा गांव स्थित हिलव्यू गार्डन सोसायटी में बनाए गए बैडमिंटन व बास्केटबॉल कोर्ट का उदघाटन करते आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राकेश शर्मा व महासचिव धर्मेंद्र कुमार एवं अन्य पदाधिकारी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 16
Total Users : 4584326
Views Today : 16
Total views : 4608463
Read More