हीरो फैक्ट्री में आग लगने से गिरी एक्सपेंशन बिल्डिंग की छत, एक कर्मचारी लापता

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi.  धारुहेड़ा के निकट दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित हीरो फैक्ट्री में शुक्रवार देर रात आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि एक्सपेंशन बिल्डिंग की छत गिर गई, जिससे मलबे में दबकर चार-पांच कर्मचारी घायल हो गए और एक कर्मचारी लापता हो गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
धारूहेड़ा के मालपुरा में स्थित हीरो फैक्ट्री के प्लांट में 2006 में बनी एक्सपेंशन बिल्डिंग में शुक्रवार रात करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। उस समय बिल्डिंग में 10 से 12 कर्मचारी काम कर रहे थे। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और बिल्डिंग की छत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे कुछ कर्मचारी मलबे में दब गए। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायल कर्मचारियों को मलबे से बाहर निकाला। हालांकि, एक कर्मचारी अभी भी लापता बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर रेवाड़ी और धारूहेड़ा से दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस घटना में चार-पांच कर्मचारियों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487
Read More