भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन, अमित नाहटा बने अध्यक्ष

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi.

भारत विकास परिषद भिवाड़ी शाखा की वार्षिक आमसभा का आयोजन गोपीनाथ अस्पताल के सभागार में  किया, जिसमें नए सत्र 2025-26 के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें पार्षद अमित नाहटा को अध्यक्ष, अनिल सिंघल को महासचिव व नन्द किशोर अग्रवाल को वित्त सचिव चुना गया। नए अध्यक्ष अमित नाहटा ने अपने संबोधन में परिषद के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और समाज सेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग और समर्थन की अपील की। इस अवसर पर भारत विकास परिषद की भिवाड़ी शाखा के संस्थापक अध्यक्ष हरिराम शर्मा, डॉ नीरज अग्रवाल, सीए राकेश गुप्ता, सीए बृजमोहन अग्रवाल, डॉ नितिन रस्तोगी, पंकज अग्रवाल रोहित गुप्ता, विजय बंसल, राजकुमार गोयल, आनंद अग्रवाल, राजेश द्विवेदी, हिमांशु सिंगल, हरीश महेश्वरी आदि सदस्यों ने नए कार्यकारिणी सदस्यों को बधाई दी और परिषद के कार्यों में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
भारत विकास परिषद की आमसभा में नए अध्यक्ष अमित नाहटा का स्वागत करते हरिराम शर्मा,डॉ डॉ नीरज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल व नितिन रुस्तगी सहित अन्य पदाधिकारी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 31
Total Users : 4584341
Views Today : 32
Total views : 4608479
Read More