हिलव्यू गार्डन सोसायटी आरडब्ल्यूए की सराहनीय पहल : निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का 127 लोगों न उठाया लाभ

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi.कस्बे के थड़ा गांव स्थित हिलव्यू गार्डन सोसायटी (Hill View Garden Society)में रविवार को रेसिडेंट वेलफेयर सोसायटी (RWA) और मेदांता हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हृदय रोग और श्वसन तंत्र के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 127 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।

हिलव्यू गार्डन सोसायटी के एनर्जी क्लब में आयोजित इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर में मेदांता हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. एम.आर. मजूमदार और रेस्पिरेटरी विशेषज्ञ डॉ. शाहिद खान ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। शिविर में पल्मोनरी फंक्शन टेस्ट (पीएफटी), बोन मिनरल डेंसिटोमेट्री (बीएमडी), इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ईसीजी), ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जांचनिःशुल्क की गई। इसके अतिरिक्त, जरूरतमंद मरीजों के लिए चेस्ट एक्सरे की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई थी।
हिलव्यू गार्डन आरडब्ल्यूए के महासचिव धर्मेंद्र कुमार गौतम ने बताया कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 127 मरीजों की जांच की गई, जिससे सोसायटी के निवासियों को काफी लाभ हुआ है। गौतम ने कहा कि आरडब्ल्यूए समय-समय पर इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा शिविरों और अन्य गतिविधियों का आयोजन करता रहता है। इसका मुख्य उद्देश्य सोसायटी के निवासियों को स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीने में सहायता करना है। उन्होंने मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टरों और उनकी टीम को इस शिविर के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद भी दिया।
कस्बे के थड़ा गांव स्थित हिलव्यू गार्डन सोसायटी में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 15
Total Users : 4584325
Views Today : 15
Total views : 4608462
Read More