

ncrkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (बीएमए) की ओर से दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। बीएमए सभागार में हुए इस आयोजन में औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों और उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को गले मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, सहयोग एवं भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया। समारोह में एसोसिएशन की ओर से दीपावली के अवसर पर आपसी सौहार्द और विश्वास बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान कहा गया कि दीपों का यह पर्व खुशियां साझा करने और रिश्तों को मजबूत बनाने का अवसर है। सभी को मिलकर आपसी प्रेम एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देना चाहिए।
कार्यक्रम में बीएमए अध्यक्ष चौ. जसबीर सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, मानद सचिव जीएल स्वामी, योगेश जैन, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार गोयल, उपकोषाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवीर चौधरी, राजेश अग्रवाल, गोविंद चांदना, रणधीर सिंह, राजबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, अजित सिंह देशवाल, अमित भारद्वाज, डीपी सिंह, अनुपम शुक्ला, दीपक सांघी, अशोक कुमार जैन, एमएम खान, एसएस शेखावत, उपाध्यक्ष नितिन गोयल, प्रदीप भदोरिया, उदेश्वर मिश्रा, नाथूराम चौधरी, सुनील मुखिया, विकास गोयल, संतलाल, डीपी मित्तल, प्रवीण राणा, अरुण त्यागी, दीपक कुमार शर्मा, देशराज तंवर, शशि भूषण, रजत गुप्ता, राजीव रंजन, रक्षक पाहवा, मनीष सिंह, मानद संयुक्त सचिव मुकेश चौधरी, ओमप्रकाश रावत, सुखदेव सिंह, जेके शर्मा, पंकज बंसल, मेहर चंद प्रजापत, हामिद खान, पीसी राय, मनोज कुमार, रोशन महेंदीरत्ता, कुलदीप सिंह, सुनील सोलंकी, किशन लाल और बीडी यादव सहित अनेक उद्यमी एवं उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।


Users Today : 132
Total Users : 4582926
Views Today : 196
Total views : 4606599


