
भिवाड़ी में नाहटा फाउंडेशन के सामूहिक विवाह समारोह में दिखी समाज की एकजुटता, घुड़चढ़ी में डीजे पर थिरके बाराती, मंगल गीतों की गूंज के बीच वैदिक विधि-विधान से परिणय सूत्र में बंधे 11 जोड़े
ncrkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी में सामाजिक समरसता, सहयोग और सेवा भावना का सुंदर उदाहरण शुक्रवार को उस समय देखने को मिला, जब नाहटा फाउंडेशन (पंजी.) भिवाड़ी की ओर से अलवर बाईपास स्थित वेदांता फार्म में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार, धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ 11 जोड़े














