Tapukada News: टपूकड़ा क्षेत्र में आज 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, 220 केवी कारोली जीएसएस पर होगा मरम्मत कार्य

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JVVNL) के सहायक अभियंता कार्यालय टपूकड़ा की ओर से शनिवार को 220 केवी कारोली जीएसएस पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस कारण शनिवार सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड टपूकड़ा के सहायक अभियंता सौरभ जोशी ने बताया कि शनिवार को 220 केवी कारोली जीएसएस पर रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस  कारण वहां से निकलने वाले सभी 33 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी। इसके अलावा टपूकड़ा, गुवालदा, नौगांवा, हुसैपुर, पाटन कला, कारोली और झिवाना जीएसएस से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की सप्लाई भी बंद रहेगी। उन्होंने बताया कि संबंधित औद्योगिक क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 7 0
Users Today : 593
Total Users : 4563707
Views Today : 743
Total views : 4580133
Read More