Khairthal-Tijara News : खैरथल-तिजारा जिला परिषद चुनाव में 25 वार्डों में 133 प्रत्याशी, वार्ड 9 में सबसे ज्यादा 12 उम्मीदवार

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi.खैरथल-तिजारा जिला परिषद चुनाव में 25 वार्डों के लिए कुल 133 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। जिला जनसंपर्क अधिकारी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या 9 में सबसे अधिक 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वार्ड 15 में 10, जबकि वार्ड 16 और 20 में आठ-आठ उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। वार्ड 1 और 6 में सबसे कम दो-दो प्रत्याशी हैं।

वार्ड संख्या 9 से भाजपा ने अनीश खान, कांग्रेस ने राम नारायण चौधरी और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भगेंद्र खैरिया को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस प्रत्याशी राम नारायण चौधरी भिवाड़ी चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के अध्यक्ष हैं। इस वार्ड में कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।

वार्ड संख्या 20 से भाजपा ने कुलवंत सिंह, कांग्रेस ने खुबी खान और बसपा ने हनीफ खान को प्रत्याशी बनाया है। वार्ड 21 से भाजपा ने पूर्व जिला परिषद सदस्य और यादव समाज समिति भिवाड़ी के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह यादव को टिकट दिया है। यहां कांग्रेस ने मदन मोहन यादव और बसपा ने सहरुन को उम्मीदवार बनाया है। वार्ड 25 से भाजपा ने राकेश कुमार, कांग्रेस ने रोहताश चौधरी और बसपा ने राजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

वार्डवार आंकड़ों के अनुसार, वार्ड 2, 11, 13, 14 और 22 में छह-छह प्रत्याशी हैं। वार्ड 12, 17, 18 और 23 में पांच-पांच उम्मीदवार हैं। वार्ड 3, 4, 5, 8, 19, 21 और 25 में चार-चार प्रत्याशी हैं। वार्ड 7 और 10 में तीन-तीन, जबकि वार्ड 1 और 6 में दो-दो उम्मीदवार हैं। वार्ड 24 में छह प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।

वार्ड 19 में भाजपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, जबकि कांग्रेस ने अख्तरी और बसपा ने अनीषा खान को उम्मीदवार बनाया है। नामांकन के बाद राजनीतिक दलों के सामने अपने अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने की चुनौती रहेगी। नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की संख्या और अंतिम उम्मीदवारों की सूची में नामांकन जांच तथा नाम वापसी के बाद बदलाव संभव है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 1 7 3
Users Today : 110
Total Users : 4581731
Views Today : 142
Total views : 4604966
Read More