Rajasthan Aseembly Election : तिजारा विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी ईमरान खान ने तेज किया चुनावी दौरा, कल सुबह गोधान से शुरू करेंगे जनसंपर्क, इन गांवों में मतदाताओं से मांगेंगे वोट व सपोर्ट

SHARE:

 

NCRkhabar.com@Bhiwadi. राजस्थान विधानसभा (Rajasthan Assembly) के 25 नवंबर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन भरने के आखिरी दिन सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी ईमरान खान ( Imran Khan, Congress Condidate) ने पर्चा दाखिल किया। इसके बाद से उन्होंने चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है और लोगों से जनसंपर्क कर वोट एवं सपोर्ट मांग रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी की साफ छवि व समाज के सभी वर्गों के लिए किए गया सामाजिक कार्यों की वजह से व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने सोमवार को तिजारा कस्बे सहित अन्य गांवों में जनसंपर्क किया और मंगलवार को गोधान गांब से संपर्क की शुरुआत करेंगे। एडवोकेट शाहिद हुसैन (Advocate Sahid hussain)  ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी ईमरान खान मंगलवार सुबह 9 बजे उनके गांव गोधान पहुंचेंगे और उनका गांव में भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी ईमरान खान साढ़े नौ बजे बनबन, दस बजे झिवाना, साढ़े दस बजे खातीवास, 11 बजे  छापर, 11.30 बजे लादिया व दोपहर बारह बजे दांगनहेड़ी में जनसंपर्क करेंगे। इसके बाद 12.30 बजे मायापुर, एक बजे खोहरी खुर्द व खोहरी कलां, डेढ़ बजे ग्वालदा मोड़, दो बजे गन्धोला, ढाई बजे फखरुद्दीनका, तीन बजे पथरेड़ी व साढ़े तीन बजे जोड़िया मेव में जनसंपर्क करेंगे।

 

कांग्रेस प्रत्याशी ईमरान खान का मंगलवार को चुनावी दौरे का कार्यक्रम।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 7 6
Users Today : 28
Total Users : 4580769
Views Today : 63
Total views : 4603152
Read More