वैश्विक मंच पर चमके एमपीएस के विद्यार्थी, M.U.N. सम्मेलन में विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

SHARE:

Education@ncrkhabar.com/Bhiwadi. . मॉडर्न पब्लिक स्कूल, भिवाड़ी (Modern Public School) में तीन दिवसीय Model United Nations (M.U.N.) सम्मेलन का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए प्रणालीगत नस्लवाद को समाप्त करने, दक्षिण एशिया को आतंकवादी नेटवर्क से सुरक्षित रखने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री प्रदूषण से निपटने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन बहस कर तर्कपूर्ण दृष्टिकोण प्रस्तुत किए और प्रभावशाली प्रस्ताव पारित किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पी.के. साजू ने विद्यार्थियों को जिम्मेदार वैश्विक नागरिक बनने और तर्कशीलता एवं नेतृत्व कौशल को विकसित करने की प्रेरणा दी।विद्यार्थियों ने बेहद प्रभावशाली तरीके से विभिन्न देशों की नीतियों का प्रतिनिधित्व करते हुए विषयों पर पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखे। पूरे सम्मेलन के दौरान अनुशासन, संयम और संवाद की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। प्रस्तावों पर बहस, सुझावों का आदान-प्रदान और मतदान की प्रक्रिया ने संयुक्त राष्ट्र जैसी कार्यप्रणाली की जीवंत झलक प्रस्तुत की।
अंत में निर्णायक मंडल द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि, सर्वश्रेष्ठ वक्ता, एवं श्रेष्ठ कूटनीतिज्ञ जैसी श्रेणियों में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
प्रधानाचार्य श्री पी.के. साजू ने इस आयोजन की सफलता के लिए विद्यार्थियों एवं कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती रंजना गुप्ता की सराहना की और कहा, कि ऐसे शैक्षणिक आयोजनों से न केवल विद्यार्थियों का बौद्धिक विकास होता है, बल्कि उनमें वैश्विक परिप्रेक्ष्य की समझ भी विकसित होती है।

 

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 2 2
Users Today : 108
Total Users : 4563222
Views Today : 124
Total views : 4579514
Read More