Bhiwadi News: बैडमिंटन कोर्ट पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, आशियाना टाउन बना इंटर-आशियाना बैडमिंटन टूर्नामेंट ओवरऑल चैंपियन

SHARE:

Sports@ncrkhabar.com-Bhiwadi.बैडमिंटन कोर्ट पर जोश, जुनून और शानदार खेल का रोमांच देखने को मिला। रैकेट से निकले हर शॉट के साथ खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। मौका था आशियाना मेंटेनेंस की ओर से आशियाना आंगन में आयोजित इंटर-आशियाना बैडमिंटन टूर्नामेंट का। आशियाना आंगन में आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न आशियाना प्रोजेक्ट्स के 215 खिलाड़ियों ने भाग लिया। करीब 200 मुकाबलों के बाद आशियाना टाउन ने ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की, जबकि आशियाना तरंग ने भी खिताब के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा  की।

दो दिन में खेले गए करीब 200 मुकाबले

इंटर-आशियाना बैडमिंटन टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। प्रतियोगिता के दौरान विजेताओं और प्रतिभागियों को कुल 104 ट्रॉफियां प्रदान की गईं। वहीं, इंट्रा-लेवल प्रतियोगिताओं में 600 से अधिक खिलाड़ियों ने भागीदारी की। आशियाना के डीजीएम शैलेन्द्र कुमार सिंह ने विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर मनोरंजन, रजनीश शर्मा, ओमकार सहित विभिन्न आशियाना प्रोजेक्ट्स के पीएमएच और अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

खेल के जरिए सामुदायिक जुड़ाव पर जोर

आशियाना की इवेंट लीड कुसुम धायल शूरा ने कहा कि निवासियों के बीच आपसी जुड़ाव और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने के लिए नियमित रूप से ऐसे आयोजन किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि बैडमिंटन के प्रति निवासियों का उत्साह सराहनीय है। इस तरह की प्रतियोगिताएं लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

फोटो कैप्शन: भिवाड़ी के आशियाना आंगन में आयोजित इंटर-आशियाना बैडमिंटन टूर्नामेंट में विजेताओं को पुरस्कृत करते अधिकारी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 146
Total Users : 4580043
Views Today : 257
Total views : 4602085
Read More