NCR Crime News : गुरुग्राम-नूंह बॉर्डर पर पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़: गोतस्करी और एटीएम उखाड़ने का वांछित इनामी बदमाश शाहिद उर्फ आडवाणी ढेर

SHARE:

ncrkhabar@Gurugram.दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के गुरुग्राम और नूंह में आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात अपराधी पर पुलिस ने बड़ा शिकंजा कसा है। नूंह के तावडू उपमंडल के खरखड़ी गांव का रहने वाला वांछित आरोपी शाहिद उर्फ आडवाणी बृहस्पतिवार को सोहना के सिलानी गांव के पास पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। यह कार्रवाई नूंह क्राइम ब्रांच और गुरुग्राम पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई। आरोपी लंबे समय से गोतस्करी और एटीएम मशीन उखाड़ने की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

नूंह से शुरू हुआ फिल्मी अंदाज में किया पीछा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, नूंह क्राइम ब्रांच को पुख्ता सूचना मिली थी कि वाछिंत बदमाश शाहिद गुरुग्राम की सीमा की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना देर किए उसका पीछा करना शुरू कर दिया। नूंह से शुरू हुआ यह पीछा गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र तक चला। सिलानी गांव के पास पुलिस ने जब उसे पूरी तरह घेर लिया, तो आरोपी ने बचने के लिए पुलिस दल पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से शाहिद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

2018 में क्राइम ब्रांच की कस्टडी से हुआ था फरार

मारा गया आरोपी शाहिद उर्फ बेहद शातिर किस्म का अपराधी था। उसका आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। वह साल 2018 में गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की हिरासत से फरार हो गया था। तब से लेकर पिछले कई सालों से गुरुग्राम, नूंह और आसपास के जिलों की पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। उस पर गोतस्करी, एटीएम उखाड़ने और कई अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज थे।

एनकाउंटर के बाद इलाके में फैली सनसनी

दिनदहाड़े हुई इस पुलिस मुठभेड़ के बाद सिलानी गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य बदमाशों की तलाश के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है

।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 146
Total Users : 4580043
Views Today : 257
Total views : 4602085
Read More