
NCRkhabar@Bhiwadi.खैरथल-तिजारा जिला सचिवालय (Khairthal-Tijara) पर शनिवार को लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कलक्टर किशोर कुमार (IAS Kishore Kumar) ने लोकमाता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर उन्होंने अहिल्याबाई होल्कर के त्याग, बलिदान और लोक कल्याणकारी कार्यों को याद करते हुए उन्हें भविष्य के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। कार्यक्रम के समापन में कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन योजना के तहत पांच मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरित की गई। इस अवसर पर जिला कलक्टर किशोर कुमार ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर एक साधारण परिवार में जन्म लेकर भी अपने कर्म, साहस और दूरदृष्टि से इतिहास में अमर हो गईं। उनका 70 वर्षों का जीवन सामाजिक न्याय, कर्तव्यनिष्ठा और पराक्रम की अनुपम गाथा है। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई की शासन शैली राजनीतिक दूरदर्शिता, आध्यात्मिक आस्था और जनसेवा के समर्पण का अद्भुत संगम थी। उन्होंने अंग्रेजों की कूटनीति को पहचानकर भारतीय रियासतों को सतर्क रहने की सलाह दी और अखंड भारत की कल्पना को साकार करने की दिशा में प्रयास किए। उन्होंने महिलाओं की भागीदारी को भी नई ऊंचाइयां प्रदान कीं।




Users Today : 7
Total Users : 4580051
Views Today : 21
Total views : 4602107



