यादव समाज समिति भिवाड़ी के अध्यक्ष बने पूर्व जिला पार्षद सत्यवीर यादव, गणमान्य लोगों ने अध्यक्ष सत्यवीर यादव का साफा बांधकर व माल्यार्पण कर किया स्वागत

SHARE:

यादव समाज समिति भिवाड़ी के अध्यक्ष सत्यवीर यादव का माल्यार्पण कर स्वागत करते सलारपुर सरपंच राजेश यादव, ततारपूर्व सरपंच रॉकी व अन्य लोग।
NCRkhabar@Bhiwadi.. कस्बे के थड़ा गांव के निवासी और जिला परिषद अलवर के पूर्व पार्षद सत्यवीर यादव को यादव समाज समिति भिवाड़ी (Yadav Samaj Samiti) का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। यादव समाज समिति के अध्यक्ष राजेश यादव की अध्यक्षता में शनिवार सायं हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके बाद नए अध्ययक्ष सत्यवीर यादव का फूल-मालाओं और साफा बांधकर स्वागत किया गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष सत्यवीर यादव ने समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही समाज के सदस्यों से विचार-विमर्श कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि इस वर्ष जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। सत्यवीर यादव के अध्यक्ष चुने जाने पर यादव समाज समिति के निवर्तमान अध्यक्ष राजेश यादव, हरवंश गुरुजी, सलारपुर के सरपंच राजेश यादव, ततारपुर के सरपंच रॉकी, रवि यादव, मुकेश कुमार, राजकरण यादव, हेमन्त यादव, एसआई राजेश यादव, अजीत यादव, लोकेश यादव, सुभाष यादव राज ग्रुप समेत समाज के कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई दी और माल्यार्पण कर व साफा बांधकर उनका स्वागत किया। सभी ने नए अध्यक्ष को उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और समाज के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
यादव समाज समिति भिवाड़ी के अध्यक्ष सत्यवीर यादव का माल्यार्पण कर स्वागत करते निर्वतमान अध्यक्ष राजेश यादव व अन्य लोग।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 5
Users Today : 9
Total Users : 4580053
Views Today : 24
Total views : 4602110
Read More