भिवाड़ी जिला स्पेशल टीम (DST) ने बंधक बनाकर डकैती करने के आरोपी को पकड़ा, आठ साल से फरार चल रहा था आरोपी

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi.भिवाड़ी जिला स्पेशल टीम (DST) ने खुशखेड़ा पुलिस थाने (Khushkheda Police Station) में दर्ज आठ साल पुराने बंधक बनाकर डकैती के मामले में फरार चल रहे आरोपी रहीश को काबू किया है। डीएसटी ने आरोपी को खुशखेड़ा थाना पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस उसे गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। आरोपी तावडू सदर थाना क्षेत्र के निजामपुर गांव का निवासी है और तावडू सदर थाने में दर्ज बलात्कार के मामले में भी पुलिस को उसकी तलाश थी।  आरोपी इससे पहले अवैध हथियार के मामले में भी जेल की हवा खा चुका है। भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ( IPS Jyeshtha Maitreyi, SP Bhiwadi) के निर्देश पर लूट, डकैती और अन्य संगीन अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डीएसटी टीम रविवार को मेवात क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश में जुटी थी। इस दौरान

डीएसटी के हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने बताया कि टीम के कांस्टेबल विजय को सूचना मिली कि थाना खुशखेड़ा में वर्ष 2017 में दर्ज हुए बंधक बनाकर डकैती के मामले का आरोपी रहीश भिवाड़ी की तरफ आ रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डीएसटी टीम मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही रहीश घबराकर पास की कॉलोनियों में भागने लगा लेकिन डीएसटी के जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी रहीश को खुशखेड़ा पुलिस थाने के सुपुर्द कर दिया गया है, जहां पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है।
भिवाड़ी जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) की गिरफ्त में आरोपी।


 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 5
Users Today : 6
Total Users : 4580050
Views Today : 20
Total views : 4602106
Read More