महालया पर कालीबाड़ी मंदिर में गूंजे माँ दुर्गा के जयकारे, भक्ति-भाव से हुआ विशेष पूजन

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi. कस्बे के यूआईटी सेक्टर-2 स्थित कालीबाड़ी मंदिर में आश्विन माह की अमावस्या पर महालया पूजा का भव्य आयोजन हुआ। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन माँ दुर्गा पृथ्वी पर अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं। इसी आस्था और उल्लास के साथ श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में दिनभर पूजा-अर्चना, आरती और प्रसाद वितरण में भाग लिया। शास्त्रों के अनुसार ‘महालया’ शब्द संस्कृत से बना है – जहाँ ‘मा’ का अर्थ महान और ‘आलय’ का अर्थ निवास होता है। अर्थात्, महालया का अर्थ है “देवी का महान निवास।” हर वर्ष आश्विन माह की कृष्ण पक्ष अमावस्या को महालया मनाई जाती है और इस दिन से ही शारदीय नवरात्र की शुरुआत का संदेश मिलता है। पूजा कार्यक्रम के दौरान मंत्रोच्चारण, माँ दुर्गा की आरती और प्रसाद वितरण किया गया। भक्तों ने माँ दुर्गा से परिवार, समाज और क्षेत्र की समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर के श्रद्धालु सदस्य श्रीमती विभा बंसल (पत्नी श्री प्रवीण बंसल) एवं श्री संदीप घोष ने भोग प्रसाद की विशेष व्यवस्था कर सभी को प्रसन्न किया। कालीबाड़ी समिति ने उनके योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। पूजन कार्यक्रम कालीबाड़ी चेयरमैन अमित नाहटा और अध्यक्ष टी. के. चक्रवर्ती के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य अभिजीत साहा, दिलीप डे, देबब्रत सरकार, मलिन मैती, नवनीत चौधरी, वॉइस चेयरमैन राजबीर दायमा एवं श्री केशु गुर्जर का भी सक्रिय योगदान रहा।

महालया उत्सव में महासचिव प्रवीर कुमार प्रामानिक, ट्रेजरार सुखदेव सूकूल, कोर कमेटी और अन्य सदस्यों राजीब दरिपा, सुकांत साहा, सुमित सरकार, सोमनाथ चटर्जी, राज कुमार चौधरी, उज्ज्वल भौमिक, गोकुल मंडल, कौस्तव दत्ता, स्वरूप सरकार, सौमेन दत्ता, अमित संतरा, देबरंजन बनर्जी, राकेश मजूमदार, सुजय दे उकील, सौमित्र महतो, अमित कीर्ति, एसआर चौधरी, सुनीप घटक, संजय दास, आशीष बार, सिद्धार्थ साहा, च्यान भट्टाचार्य, देबरंजन चौधरी, सुरोजित बंद्योपाध्याय, आशीष दास, अरबिंदा बेरा, अशोक सरकार, पंचू कर्मकार, मानस मंडल, गौतम देबनाथ, उत्तम नाथ, अशोक धमुरिया, किरणमय मंडल, स्वराज चटर्जी, अरिजीत, विश्वजीत आदि उपस्थित रहे। महालया पर्व ने न केवल बंगाली समाज बल्कि समस्त श्रद्धालुओं को भक्ति, एकता और सांस्कृतिक रंगों से जोड़कर माँ दुर्गा के आगमन का संदेश दिया।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 6 3 2 2
Users Today : 106
Total Users : 4563220
Views Today : 122
Total views : 4579512
Read More