
Ncrkhabar@Bhiwadi.भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) की 44वीं वार्षिक आम सभा (AGM) मंगलवार को अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भिवाड़ी के उद्योगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और चुनौतियों पर चर्चा की गई। इस दौरान वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, बैलेंस शीट और आय-व्यय विवरण समेत कई प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई। बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसबीर सिंह ने वार्षिक आम सभा में सभी सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि आगामी वर्ष सभी उद्योगपतियों के लिए समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य से भरा रहे। उन्होंने संस्था के कार्यों में सदस्यों से मिले स्नेह और मार्गदर्शन के लिए आभार जताया।
एजीएम में कई प्रस्तावों पर हुई चर्चा
बीएमए के मानद सचिव जीएल स्वामी ने 29 सितंबर 2025 को आयोजित पिछली वार्षिक आम सभा के कार्यवृत के प्रस्ताव की अनुशंसा की। इसके साथ ही वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट को स्वीकृति देने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बैठक में वर्ष 2025-26 की बैलेंस शीट और आय-व्यय विवरण तथा वर्ष 2026-27 के लेखा परीक्षकों से संबंधित प्रस्ताव भी रखे गए। इसके अलावा बीएमए विधान में किए गए संशोधित खंडों की स्वीकृति के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। वार्षिक आम सभा में बीएमए के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान, मानद सचिव जीएल स्वामी व योगेश जैन, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार गोयल, उप-कोषाध्यक्ष गोविंद गुप्ता, उपाध्यक्ष बलवीर चौधरी, गोविंद चांदना, रणधीर सिंह, राजबीर सिंह, अजित सिंह देशवाल, अमित भारद्वाज, डीपी सिंह, अनुपम शुक्ला, सुनील यादव, नितिन गोयल, प्रदीप भदोरिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Users Today : 2
Total Users : 4580046
Views Today : 11
Total views : 4602097



