


ncrkhabar@Bhiwadi. संत जेवियर स्कूल, भिवाड़ी में गुरुवार को ‘रिदम ऑफ वन होम, वन लव’ थीम पर ग्रैंडपेरेंट्स डे धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों और उनके दादा-दादी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक खेलों के माध्यम से पारिवारिक प्रेम और पीढ़ियों के बीच भावनात्मक जुड़ाव का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और प्रार्थना नृत्य से हुई। इसके बाद नन्हे विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण जैन ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि दादा-दादी का साथ मिलने से बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है और उनमें सामाजिकता की भावना मजबूत होती है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील करते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े सुझाव भी साझा किए।
बच्चों की ओर से प्रस्तुत डांस और ड्रामा ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में दादाओं के लिए ‘डांसिंग बैलून डैश’ और दादियों के लिए ‘पिन इट टू विन इट’ खेल आकर्षण का केंद्र रहे। इनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अभिभावकों के लिए ‘गोल्डन म्यूजिकल क्वेस्ट’ का आयोजन भी किया विशिष्ट अतिथि फादर थॉमस कुरियाकोस ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए प्रेम और सद्भाव के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन ममता और वर्षा ने किया। बालवाटिका प्रबंधिका सिस्टर अरसी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। प्रधानाचार्य फादर जुगल किंडो ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का भावुक क्षण वह रहा, जब एक दादा-दादी ने मंच से कहा, ‘आज हम फिर से जी लिए।’ उपस्थित दादा-दादी ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने में सहायक हैं। कार्यक्रम का समापन संगीत वर्ग की ओर से प्रस्तुत ‘एंथम ऑफ जेवियर प्राइड’ के साथ हुआ।गया।

Users Today : 2
Total Users : 4580046
Views Today : 11
Total views : 4602097


