Bhiwadi News: भिवाड़ी कालीबाड़ी ट्रस्ट में दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न, प्रतिमा विसर्जन के साथ मां दुर्गा को दी विदाई

SHARE:

ncrkhabar@Bhiwadi.भिवाड़ी कालीबाड़ी ट्रस्ट (रजि.) में दुर्गा पूजा महोत्सव का समापन बुधवार को श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाजों के साथ हुआ। महानवमी के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, हवन, महाभंडारे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

पंडित मोशाय के सान्निध्य में आयोजित हवन में श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। हवन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। बालाजी महिमा अलॉयज प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं पार्षद अमित नाहटा (जैन) के सौजन्य से महाभंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

समारोह में वार्ड 12 के पार्षद एवं खुशखेड़ा कारोली इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (केकेआईए) के अध्यक्ष प्रदीप दायमा सहित अन्य पार्षद और राजकुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।शाम को आयोजित भक्तिमय संगीत कार्यक्रम और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने महोत्सव की रौनक बढ़ाई। श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रमों में उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिमा विसर्जन के साथ ही महोत्सव का समापन हुआ और श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा को भावपूर्ण विदाई दी।

ट्रस्ट पदाधिकारियों और आयोजन समिति ने दुर्गा पूजा महोत्सव के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले श्रद्धालुओं, सदस्यों, प्रायोजकों, अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 1 0 9
Users Today : 250
Total Users : 4581098
Views Today : 607
Total views : 4603851
Read More