Bhiwadi News : भिवाड़ी में ब्लिंकिट डिलीवरी बॉय पर हुआ हमला, गंभीर रूप से घायल

SHARE:

Ncrkhabar@Bhiwadi.अलवर बाईपास पर ब्लिंकिट के डिलीवरी बॉय को रास्ते में घेरकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। हमले में डिलीवरी बॉय विनोद के आगे के दांत टूट गए और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, हाथ की चार उंगलियां भी टूट गईं। घायल का भिवाड़ी के हरिराम अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ब्लिंकिट स्टोर और कॉसमॉस ग्रीन के बीच हुई मारपीट

खिजूरीवास निवासी जितेंद्र यादव ने भिवाड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका बड़ा भाई विनोद ब्लिंकिट में डिलीवरी बॉय का काम करता है। 22 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11 बजे विनोद ऑर्डर लेकर जा रहा था। इसी दौरान ब्लिंकिट स्टोर और कॉसमॉस ग्रीन के बीच उसके गांव के रहने वाले सन्नी और पांच अन्य लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि सभी ने विनोद के साथ मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल का अस्पताल में उपचार जारी

घटना की सूचना मिलने पर जितेंद्र मौके पर पहुंचा और अपने भाई को अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायतकर्ता ने आरोपितों से अपने परिवार को भविष्य में भी खतरा होने की आशंका जताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। भिवाड़ी पुलिस ने रिपोर्ट के आधार मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच हेड कांस्टेबल रामकिशन को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 1 7 6
Users Today : 147
Total Users : 4581768
Views Today : 188
Total views : 4605012
Read More