


ncrkhabar@Bhiwadi. नाहटा फाउंडेशन की ओर से भिवाड़ी में सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधे नवदंपतियों के साथ विशेष मुलाकात समारोह आयोजित किया गया। अलवर बाइपास स्थित एक रेस्टोरेंट में हुए कार्यक्रम में नवदंपतियों ने विवाह से जुड़े अनुभव साझा किए। इस दौरान दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उपहार भी भेंट किए गए।
कार्यक्रम में नाहटा फाउंडेशन की अध्यक्ष रीतिभा नाहटा, पार्षद अमित नाहटा जैन, राजवीर दायमा, सचिव सुरेंद्र रावत और कोषाध्यक्ष सौम्या श्री सहित फाउंडेशन के सदस्य मौजूद रहे।
नवदंपतियों के सुख-दुख में साथ रहना उद्देश्य
पार्षद अमित नाहटा जैन ने कहा कि नाहटा फाउंडेशन का उद्देश्य केवल सामूहिक विवाह संपन्न कराना ही नहीं, बल्कि नवदंपतियों के जीवन के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहना और उन्हें एक मजबूत सामाजिक परिवार का हिस्सा बनाए रखना भी है। कार्यक्रम में नवदंपतियों ने विवाह समारोह के अनुभव साझा करते हुए फाउंडेशन की ओर से किए गए आयोजन और सहयोग के लिए आभार जताया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने नवदंपतियों को सुखद, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उपस्थित सदस्यों और नवदंपतियों के लिए चाय-नाश्ते और भोजन की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम में कामिनी सिंघल, निशु गर्ग, सुमन शिशिर, पर्वत सिंह राठौर, संजय शर्मा, राकेश देहरू और सोम्यो रंजन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। फाउंडेशन ने भविष्य में भी नवदंपतियों से संपर्क बनाए रखने और उनके सुख-दुख में सहभागी बनने का संकल्प व्यक्त किया।

Users Today : 181
Total Users : 4581802
Views Today : 239
Total views : 4605063


