


ncrkhabar@Bhiwadi.बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच भिवाड़ी में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद ने विशेष अभियान शुरू किया है। ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद क्षेत्र के गौरव पथ, खिजूरीवास, अलवर रोड सहित शहर की अन्य प्रमुख सड़कों पर सफाई करवाई गई। नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि अजीत खटाना ने गौरव पथ पर पहुंचकर सफाई कार्यों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
ग्रेप के तहत सड़कों की सफाई पर जोर
सभापति प्रतिनिधि अजीत खटाना ने बताया कि ग्रेप को देखते हुए शहर में अभियान चलाकर सफाई करवाई जा रही है। इसके तहत प्रमुख सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में स्वच्छता बनाए रखने के साथ प्रदूषण की समस्या को कम करने के लिए भी सफाई महत्वपूर्ण है। नगर परिषद की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान के तहत सफाई कार्य करवाए जा रहे हैं।
शहरवासियों से की सहयोग की अपील
अजीत खटाना ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर भिवाड़ी बनाना केवल नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी शहरवासियों का सामूहिक दायित्व है। नगर परिषद शहर की स्वच्छता और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सड़कों, खाली भूखंडों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं डालें तथा निर्धारित स्थानों पर ही कचरे का निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में शहरवासियों की भागीदारी बेहद जरूरी है। नगर परिषद और आमजन के संयुक्त प्रयासों से ही भिवाड़ी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकता है।


Users Today : 43
Total Users : 4585925
Views Today : 45
Total views : 4610462


