मारवाड़ी समाज भिवाड़ी ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, विमला सुमेर राजपुरोहित, पिंकी लोकेश सोनी व कंचन सतपाल सिंह को मिला मिसेज ग़जबन का ख़िताब

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi. मारवाड़ी समाज फाउंडेशन ट्रस्ट भिवाड़ी की ओर से तीज महोत्सव का आयोजन वेदांता गार्डन में किया गया। महासचिव सुभाष व्यास ने बताया कि मारवाड़ में भगवान शिव एवं माता पार्वती के मिलन पर तीज का त्यौहार मनाया जाता है।मारवाड़ी समाज की महिलाओं द्वारा तीज महोत्सव हर वर्ष बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है इसी श्रंखला में इस साल भी आयोजन किया गया। इस बार की थीम “मिसेज गजबन- 2023 ” थी। तमन्ना इवेंट्स गुड़गांव द्वारा बहुत ही सुंदर सजावट की गई। चार चरणों के चुनाव के बाद मिसेज गजबण का खिताब विमला सुमेर राजपुरोहित, पिंकी लोकेश सोनी, कंचन सतपाल सिंह ने अपने नाम किया। इस दौरान बच्चों महिलाओं और पुरुषों के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया साथ ही महिलाओं ने झूलो और घूमर नृत्य का आनंद लिया। प्रोग्राम का संचालन नूपुर शांडिल्य , सीमा जालान एवं  सीताराम परिहार ने किया।

 समाज व देश की प्रगति के लिए रहें अग्रसर : नाहटा

मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष पार्षद अमित नाहटा ने आए हुए सभी मारवाड़ी समाज के लोगों का अभिवादन किया और धन्यवाद दिया साथ ही समाज को संगठित रहने, समाज और देश के लिए अग्रसर रहने का आग्रह किया। कार्यक्रम की रूपरेखा श्रीमती रितिभा नाहटा,सुमन शर्मा,राधा कुमावत, रुक्मणी परिहार, यशा शर्मा, सुनीता शर्मा,विमला राजपुरोहित ने तैयार की। इसी दौरान समाज के सदस्य राजेंद्र शर्मा, किशन शर्मा ,केसी शर्मा आरसी वर्मा, विजय बिशा, कन्हैया लाल जालान,मनीष पारीक, गजेंद्र राठौर, रोशन सिंह राठौड़, रामावतार प्रजापति, विजय सांगवान, नरेश शर्मा राजकुमार कुमावत, राकेश देहडु,राकेश शर्मा, कुणाल, रघुनंदन, श्री राम जांगिड़ ,विजेंद्र गर्ग, सुपारस बनेठिया, बृजमोहन, घनश्याम प्रजापति और लक्ष्मी निवास रोहिल्ला सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

के

Leave a Comment

Our Visitor

1 5 4 1 1 0
Users Today : 156
Total Users : 154110
Views Today : 164
Views This Year : 70960
Total views : 243380
Read More