सेवा भारती समिति ने मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi. सेवा भारती समिति भिवाड़ी (Seva Bharti Samiti) की ओर से गुरुवार को सेवा बस्ती सांथलका में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से  मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन चौहान थे। सेवा भारती समिति भिवाड़ीके नगर प्रचार प्रमुख लोकेश जिंदल ने बताया कि सेवा बस्ती साँथलका में छात्र-छात्राओं द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर विभिन्न झाकियाँ एवं कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। कार्यक्रम में उपस्थित सेवा भारती के जिला संरक्षक डॉ सुभाष दुआ, जिला अध्यक्ष मनोज सोनी, विभाग प्रकल्प प्रमुख विनोद कुमार साह, जिला मंत्री राधेश्याम, जिला उपाध्यक्ष नित्या त्रिपाठी व सुभाष जिंदल, सह जिला प्रमुख रेखा जिंदल सहित सांथलका गांव के गणमान्य लोगों ने बालक-बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 0 0 4
Users Today : 3
Total Users : 4580047
Views Today : 12
Total views : 4602098
Read More